फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री ने पेंशनरों की समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गवर्मेंट पेंशनर्स आर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर पेंशनरों की समस्याएं सुनी। जिलाध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी और प्रदेश महामंत्री बची सिंह रावत के नेतृत्व में गए पदाधिकारियों ने खेतीखान में चिरंजीलाल वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेंशनरों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


बाद में पाटी में भगीरथ सोराड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रदेश महामंत्री रावत ने क्षेत्र के पेंशनर्स को भरोसा दिलाया कि मांगों को स्वीकृति कराने के लिए सरकार पर दबाव बना रहे हैं। संगठन की इसी मजबूती के साथ खड़ा रहने की अपील की। हीरा बल्लभ टकवाल के संचालन में हुई बैठक में भगीरथ जोशी, दयानंद जोशी, राम सिंह चम्याल, मनोरथ भट्ट, डीएन जोशी, टीका राम सोराड़ी, केशव दत्त जोशी, त्रिलोचन पचौली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें