फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का 21 दिनी लौह उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण संपन्न

विज्ञापन
लोहाघाट में लौह उत्पादन प्रशिक्षण शिविर के समापन पर मौजूद प्रशिक्षणार्थी महिलाएं। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) और उद्योग विभाग की ओर से आयोजित महिलाओं का 21 दिवसीय लौह उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण का समापन हो गया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में महिला समूह की 20 महिलाओं ने अत्याधुनिक मशीनों से विभिन्न प्रकार के लोहे के औजार और बर्तन बनाने का प्रशिक्षण लिया। नगर स्थित ग्रोथ सेंटर में चल रहे प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को उद्योग विभाग की प्रबंधक मीरा बोहरा और संस्थान के निदेशक आरपी टम्टा ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं स्वयं का उद्यम स्थापित कर सकती हैं। ग्रोथ सेंटर के प्रबंधक अमित कुमार और मास्टर ट्रेनर परवेश मुलतानी ने बताया कि 21 दिनी प्रशिक्षण में एनआरएलएम समूह की 20 महिलाओं को आधुनिक हाइड्रोलिक मशीन, कटिंग मशीन, प्रेशर मशीन, थ्रेशिंग मशीन, स्टॉप मशीन आदि से लोहे की कढ़ाई, तवा आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान नारायणी देवी, दशरत जहां, ममता देवी, अनीता देवी, बबीता देवी, कमला देवी आदि रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें