फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी में रसोई गैस लीक, मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। रसोई गैस लीक होने से पाटी के एक मकान में आग लग गई। ग्रामीणों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से मकान के भीतर रखा अधिकांश सामान जल गया। आग रसोई गैस सिलिंडर को बदलने के दौरान गैस रिसने से लगी।
थानाध्यक्ष दिवान सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह न्यू कालोनी स्थित जगराज सिंह पुत्र नैन सिंह के रसोई घर में आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुबह जगराज सिंह की पत्नी जानकी देवी रोटी बना रही थी। इतने में गैस खत्म होने पर उन्होंने बेटी मनीषा से सिलिंडर बदलने को कहा। उसने जैसे ही सिलिंडर बदला, तो सिलिंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने लकड़ी से बनी रसोई को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने रसोई में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी उसे बुझाने में जुट गए। बड़ी मुश्किल से लोग ने आग पर काबू पाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


गोशाला में लगी आग, चारा जला
टनकपुर (चंपावत)। छीनीगोठ में बुधवार तड़के एक व्यक्ति की गोशाला में आग लग कई। आग की चपेट में आने से गोशाला में रखा चारा समेत काफी सामान जल गया। ग्रामीणों ने किसी तरह गौशाला में बंधे पशुओं को बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को सुबह करीब दो बजे पुष्कर दत्त तिवारी की गोशाला में आग लग गई। आग की लपटें देख लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आग बुझाने मौके पर पहुंच गए। लोगों नेे गोेशाला में बंधे पशुओं को किसी तरह बाहर निकाला। कुछ ही देर में गौशाला और अंदर रखा पशुओं का चारा समेत कई सामान जल गया। ग्राम प्रधान दीपा बिष्ट और पीड़ित पुष्कर दत्त तिवारी ने एसडीएम को घटना की लिखित जानकारी देते हुए आग से हुई क्षति का मुआवजा दिए जाने का आग्रह किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें