फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के मौके पर चार मार्च को होगा ऋषेश्वर महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर महाशिवरात्रि के पर्व पर होने वाले ऋषेश्वर महोत्सव और होली रंग महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


ऋषेश्वर महोत्सव में भव्य झांकी के साथ शिव बारात निकाली जाएगी। इसके लिए कमेटी के सदस्यों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तय किया गया कि महाशिवरात्रि के मौके पर ऋषेश्वर महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव में हथरंगिया के सर्वोदय मंदिर से मीना बाजार, एकता चौक, खड़ी बाजार स्टेशन बाजार होते हुए शिवालय मंदिर तक छलिया नृतकों के साथ शिव बारात निकाली जाएगी। इस दौरान शिवालय मंदिर में खड़ी होली का गायन किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि 16 और 17 मार्च को होली रंग महोत्सव के लिए हर गांव में संपर्क किया जा रहा है। बैठक में मुकेश साह, दीपक सुतेड़ी, पारस जुकरिया, त्रिभुवन कोठारी, जगदीश लाल साह, जीवन कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें