फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्ती दल के सामने अचानक आए दो बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। वन विभाग के गश्ती दल के सामने अचानक दो बाघ आ गए, इससे वन कर्मियों के होश उड़ गए। जान बचाने के लिए उन्होंने हवा में फायर किए और पेड़ पर चढ़ गए। सूचना पर सभी रेंजों के वन कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर कांबिंग की।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बाद बूम रेंज के छीनी कंपार्ट 15 में खुर्पाताल के पास वन दरोगा लक्ष्मण सिंह नयाल, वन रक्षक रेवाधर जोशी और भुवन पंत के साथ गश्त कर रहे थे। तभी अचानक उनके सामने दो बाघ आ गए। बाघों को देखकर उनके हाथ पांव फूल गए। उन्होंने हवा में चार राउंड फायर किए और पेड़ों पर चढ़ गए। जिसके बाद उन्होंने फोन पर अन्य वन कर्मियों (शारदा रेंज, बूमरंज, दोगाड़ी रेंज) को सूचना दी।

सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जंगल में कांबिंग भी की। रेंजर बीके मेहरा ने बताया कि इन दिनों दोगाड़ी, शारदा और बूम रेंज में बाघों का मूवमेंट चल रहा है। वन विभाग नियमित गश्त पर है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को इन दिनों वनों मे न जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें