फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल चैंपियनशिप के लिए जिले की एथलेटिक्स टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। आंध्रप्रदेश के तिरुपति में दिसंबर में प्रस्तावित 16वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल के बाद जिले की टीम घोषित कर दी गई है। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव रामायण प्रसाद ने बताया कि अंडर 14 बालक वर्ग में 600 मीटर दौड़ के लिए भूपेंद्र सिंह बिष्ट, लंबीकूद के लिए नीरज भंडारी, गोलाफेंक के लिए अरुण प्रकाश का चयन हुआ है। अंडर 16 बालक वर्ग की 1000 मीटर दौड़ के लिए जतिन चंद, लंबीकूद के लिए हिमांशु महरा, 400 मीटर दौड़ के लिए जितेंद्र सिंह रावत, 100 मीटर दौड़ के लिए शिखर देउपा का चयन हुआ है। अंडर 14 बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ के लिए प्रिया चंद, लंबीकूद के लिए सिया कुमारी, 100 मीटर दौड़ के लिए अंकिता बोहरा का चयन हुआ है। अंडर 16 बालिका वर्ग की 1000 मीटर दौड़ के लिए सुनीता जोशी, कोमल भट्ट 200 मीटर दौड़ के लिए प्रिया राणा, लंबीकूद के लिए प्रियंका गुप्ता का चयन हुआ है। टीम कोच जितेंद्र सिंह, रोशनी राणा को, टीम मैनेजर मो. मोहसिन को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि एक से तीन दिसंबर तक प्रस्तावित चैंपियनशिप के लिए चयनित जिले की टीम की सूची एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को भेज दी गई है। टीम 27 नवंबर को तिरुपति के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें