चंपावत। पाटी विकासखंड के ग्राम पंचायत चल्थियां में दूरदर्शन की टीम ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को कूड़ेदान बांटे गए।
ग्राम पंचायत चल्थियां में किसानों की सफलता को देखते हुए सूचना एवं प्रसारण विभाग और दूरदर्शन केंद्र देहरादून की टीम ने चल्थियां मे आकर विकास कार्यों को देखा। साथ ही गांव के किसानों से जनसंवाद किया। इस दौरान कृषि विभाग की ओर से गांव के किसानों को नमसा योजना के तहत मंसूर और मटर के बीज और जिंक बांटा गया।