लोहाघाट (चंपावत)। गोर्खानगर में दुर्गा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को बांधे रखा। बुधवार रात को मुख्य अतिथि मोहन गोर्खा ने संध्या का शुभारंभ किया।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष शरद गोर्खा की अध्यक्षता और शेखर गोर्खा, विपिन गोर्खा, सचिन गोर्खा के संचालन में बाल कलाकार प्राची, सोनाक्षी, कीर्तिका, अनर्पा ने मां दुर्गा की वंदना से शुरुआत की। उन्होंने ओ भिना कसिके जानू द्वारहाटा गीत पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी।
सौम्या, काकुल ने स्वर्ग तारा ज्यूनाली रात, को सुनलो तेरी मेरी बात, कुमकुम ने बेडू पाको बारमासा गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। महोत्सव के आयोजन में आकाश, पवन, अमित, शिवम, रवि, हरीश, करन आदि सहयोग कर रहे हैं।