फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों की मांगों की ओर पीठ किए हुए है सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ (शिक्षा विभाग) देहरादून में नौ अगस्त से दो दिन तक चलने वाले प्रांतीय अधिवेशन में समस्याओं को उठाएगा।
विज्ञापन


रविवार को जिला शाखा पुस्तकालय में जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह मेहता की अध्यक्षता और केसर सिंह फर्त्याल के संचालन में हुई बैठक में कर्मियों ने सरकार पर पांच सूत्री मांगों को पूरा करने में हीलाहवाली का आरोप लगाया।

कर्मचारियों के समायोजन, योगदान व्यवस्था सुनिश्चित करने से पहले संगठन को विश्वास में लेने, चिकित्सा अवकाश और उपार्जित अवकाश प्रधानाचार्य स्तर पर स्वीकृत करने, कर्मचारियों से लिपिक वर्गीय कार्य किसी भी हालत में न लेने, योग्य कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल शुरू करने, बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के चतुर्थ कर्मियों को जीओ के अनुसार वर्दी अनुमन्य करने आदि की मांग उठाई गई।
विज्ञापन


संगठन ने दून में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा करने के साथ चंपावत जिले से बड़ी संख्या में भागीदारी का दावा किया। अधिवेशन में भाग लेने वाले कर्मियों का निदेशक ने अवकाश स्वीकृत किया है। बैठक में गुमान सिंह बोहरा, गोविंद ओली, हिम्मत अधिकारी, नवीन चंद, प्रदीप कुमार, कमल राय, जेसी पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें