फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा मजदूरों को बताए उनके अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन के स्पीच हाल में मंगलवार को एक दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें संविदा मजदूरों को उनके हक आदि के बारे में जानकारियां देने के अलावा एनएचपीसी प्रबंधन को श्रमिकों के प्रति उनके दायित्व भी बताए गए।
विज्ञापन


कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए पावर स्टेशन के महाप्रबंधक रईस मियां ने मजदूरों को देश के विकास और निर्माण की रीढ़ बताया। एनएचपीसी मुख्यालय फरीदाबाद (हरियाणा) से आए मानव संसाधन विभाग के प्रबंधक एमएम खान ने मजदूरों को उनकी सामाजिक सुरक्षा, बीमा, पीएफ, दुर्घटना क्षतिपूर्ति, उचित वेतन, मजदूरी आदि के बारे बताया।

उन्होंने संविदा मजदूरों और एनएचपीसी प्रबंधन की शंकाओं का समाधान भी किया। कार्यशाला में कांट्रेक्टरों और अधिकारियों ने भी शिरकत की। संचालन पावर स्टेशन मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक आनंद टैम्भरे ने किया। मुख्य अभियंता अमिताभ झा ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें