फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से वीडियो कालिंग के जरिए बात कर सकेंगे फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले के टनकपुर और पाटी के लोग अपनी समस्याएं सीधे एसपी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बता पाएंगे। पुलिस विभाग की ओर से टनकपुर कोतवाली और पाटी थाने में स्वान सेंटर खोले गए हैं। इन सेंटरों से एसपी कार्यालय में लगे वीडियो सिस्टम में एसपी से बात हो पाएगी।
विज्ञापन



एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि कई लोग दूरी के कारण मुख्यालय कार्यालय नहीं पहुंच पाते हैं या किन्हीं अन्य कारणों से संबंधित थानों में उनकी सुनवाई नहीं हो पाती है। इसके लिए उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबंधित एसओ से बात करने का सिलसिला शुरू हो गया है। संबंधित एसओ से क्षेत्र की पल पल की जानकारी ली जा रही है। साथ ही थाने में आए फरियादियों और आरोपियों के साथ बात की जा रही है। बताया कि इसी के तहत अब इन थानों से सप्ताह में एक दिन जनसमस्या शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें