फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालयी वनस्पतियों और जड़ी-बूटी की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। पीजी कालेज में कॅरिअर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हुए एक दिनी प्रशिक्षण कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को हिमालयी वनस्पतियों और जड़ी बूटियों के महत्व की जानकारियां दी गई। पल्सों के वैद्य पंडित लीलाधर जोशी ने विभिन्न जड़ी बूटियों के महत्व और विभिन्न प्रकार के रोग बीमारी की अवस्था में उनके सही उपयोग के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने मध्य हिमालयी क्षेत्र में उगने वाली जड़ी बूटियों के बारे में जानकारी दी तथा छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं को शांत किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ.तनूजा बिष्ट ने किया। डॉ.प्रशांत जोशी ने वैद्य लीलाधर जोशी के जीवन, व्यक्तित्व और उपलब्धियों की जानकारी दी। संचालन खिलानंद जोशी ने किया। इस मौके पर डॉ.बीपी ओली, डॉ.धीरज गहतोड़ी आदि ने भी विचार रखे। कार्यशाला में डॉ. सुमनकुमारी, बृजेश्वर प्रसाद, डॉ.अलका, छात्रसंघ अध्यक्ष नाथ सिंह बोहरा सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें