फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल के बेटे की उपनल के माध्यम से नियुक्ति के विरोध में रविवार को कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने शहर में प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कहा कि सत्ता में काबिज भाजपा के लोग नौकरियों में बेरोजगारों के साथ धोखा कर अपनों को नौकरी देने का काम कर रहे हैं। बेरोजगारों के साथ ऐसा छलावा कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता ने प्रदेश सरकार का पुतला लेकर सड़क पर उतरे। उन्होंने शहर के मोतीराम चौराह में जमकर नारेबाजी के बीच प्रदेश सरकार का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक खर्कवाल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के बेटे को उपनल के माध्यम से नौकरी में नियुक्ति देने बेरोजगारों के साथ छलावा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के बेटे की नियुक्ति के मामले से प्रदेश सरकार की कार्यशैली जनता के सामने उजागर हो गई है। प्रदर्शन में मंडी समिति के पूर्व सभापति हरीश भट्ट, सभासद देवेंद्र सिंह, अनिल चौधरी, बॉबी भट्ट, कादिर अली, सुलेमान सिद्दकी, जावेद, बसंत राय, सूरज बोहरा, दीपक राय, अवधेश जयसवाल, हरीश चंद, विजय बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें