फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर और कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले छह दिनों से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर और कोहरे से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कोहरे के कारण सुबह के समय वाहनों को सड़कों पर हैडलाइट के सहारे चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


एक जनवरी से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे कामकाजी लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार सुबह दस बजे तक क्षेत्र में इतना अधिक कोहरा फैला था कि एनएचएआई पर वाहनों को हैडलाइटों के सहारे चलाना पड़ा। वहीं, प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था अब तक नहीं की है, जिससे मजदूरों और निर्धन वर्ग के लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

हालांकि, पुलिस ने हुड्डीनदी से कटे और टूटे पेड़ों की जड़े मंगाकर थाने के पास, बस अड्डे और हाकिम सिंह चौक पर अलाव की व्यवस्था की है। शनिवार सुबह बनबसा का तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दोपहर बाद तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें