फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा टापू में दो युवकों के दलदल में धंसने की दूसरे दिन भी नहीं हुई पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रविवार को टनकपुर बैराज के अपस्ट्रीम में शारदा टापू में दो युवकों के दलदल में धंसने की घटना की दूसरे दिन भी पुष्टि नहीं हो पाई है। टापू से जलौनी लकड़ी लेने जाने वाले क्षेत्र के युवकों के लापता होने की सूचना नहीं है। वहीं शारदा पार नेपाल के युवकों के लापता होने की भी सूचना नहीं मिली है। शारदा में मलबा अधिक आनेे से एनएचपीसी प्रशासन ने रविवार को सफाई के लिए पावर चैनल में जलापूर्ति बंद कर बैराज से मुख्य नदी के गेट खोल दिए थे। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा बैराज के अपस्ट्रीम में दो युवकों के दलदल में धंसने की सूचना से खासा हड़कंप मचा। पुलिस के अधिकारी तो फौरन मौके पर पहुंचे। शारदा चुंगी, अंबेडकर नगर कॉलोनी के लकड़ी लेने गए युवकों के परिजनों में भी खलबली मची रही। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि दूसरे दिन भी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है, जिससे घटना की पुष्टि हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें