फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रीठासाहिब में खुशीराम शिल्पकार सुधारणी सभा की बैठक में सभा के होने वाले 104 वें वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित किए जाने वाले वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सुधारणी सभा के जिलाध्यक्ष पनी राम टम्टा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि वार्षिकोत्सव देवीधुरा स्थित खुशीराम पंडाल में छह और सात अगस्त को धूमधाम से जाएगा। श्रावणी पूर्णिमा के दिन सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी, उसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, नाटकों का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हवन और शांति पाठ की भी आयोजन किया जाएगा। वार्षिकोत्सव के भव्य आयोजन के लिए लोगों को दायित्व भी सौंपे गए हैं। बैठक में मंडल अध्यक्ष जगदीश राम, सरपंच गोपाल राम, सुरेश राम, नवीन राम, गणेश राम, खुशाल राम, नरेश कुमार, कृष्ण राम, गंगा राम, हरीश राम, रमेश राम, रघुवर राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें