फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ भी रहे हैं और सीखा भी रहे हैं 20 साल के नरेंद्र

विज्ञापन
रानीखेत में होने वाली फौज की भर्ती के लिए चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में युवाओं को टिप्स देते नरेंद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। गोरलचौड़ मैदान इन दिनों गुलजार है। कोरोना काल के बाद ये हलचल है फौज में भर्ती होने वाले नौजवानों की। अपने पांव पर खड़े होने की चाहत के साथ देश की सीमा की हिफाजत करने की लालसा रखने वाले 157 युवा सर्द सुबह में मैदान में खूब दौड़ लगा रहे हैं। इन नौजवानों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं राष्ट्रीय स्तर की स्कूली प्रतियोगिता के रजत पदक विजेता 20 साल के एक ग्रामीण युवा नरेंद्र सिंह बोहरा। वह 20 जनवरी से इसी भर्ती के लिए नौजवानों को दौड़ से लेकर तमाम बारीकियां बताने में जुटे हैं।
विज्ञापन

रानीखेत में 15 फरवरी से हो रही सेना भर्ती के लिए यहां के युवाओं को हर रोज डेढ़ से दो घंटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 13 फरवरी तक चलने वाले इस निशुल्क प्रशिक्षण में 1600 मीटर की दौड़ को 4 मिनट 56 सेकेंड के योग्यता समय (क्वालिफाइंग टाइम) पर पूरा करने के तरीके बताए जा रहे हैं। काफी नौजवान साढ़े पांच मिनट के समय को कम करते-करते पांच मिनट और इससे भी कम पर लाने में सफल रहे हैं। दौड़ के अलावा लंबीकूद, ऊंचीकूद, बीम और अन्य बाधाओं को दूर करने की सीख दी जा रही है। अभ्यर्थियों की भीड़ में खुद को डर से दूर रखते हुए मनोबल बनाए रखने का हौसला भी दिया जा रहा है।
पहले लगे दो शिविरों में सफल हो चुके हैं 27 युवा
चंपावत। खुद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे धौन क्षेत्र के नरेंद्र 2018 से ही निशुल्क शिविर लगा बेरोजगार नौजवानों को प्रेरित कर रहे हैं। दो साल में उनके प्रशिक्षित किए गए 301 युवाओं में से 27 नौजवान फौज में भर्ती भी हो चुके हैं। इस वक्त कई जगह सेवाएं दे रहे हैं। (ब्यूरो)
विज्ञापन

खेलो इंडिया के विजेता रहे हैं नरेंद्र
चंपावत। बीए पास 20 साल के नरेंद्र सिंह बोहरा नामी एथलीट हैं। स्कूली स्तर पर उत्तराखंड की ओर से दो बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत कर चुके हैं। मेरठ में 1500 मीटर दौड़ में हिस्सा लेने के एक साल बाद 2017 में 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीत चुके हैं। 2017-18 में खेल महाकुंभ में चंपावत जिले में विजेता रहे नरेंद्र ने स्कूटी जीती थी। (ब्यूरो)
विज्ञापन

चंपावत जिले का भर्ती कार्यक्रम
तिथि- तहसील
19 फरवरी : लोहाघाट।
20 फरवरी : चंपावत, बाराकोट।
21 फरवरी : टनकपुर, पाटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें