फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक हो सकता है बाजार का ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पाटनी तिराहे से नेपाल जाने वाले अंतरराष्ट्रीय संपर्क मार्ग किनारे भजनपुर नाले के निकट जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। लोगों ने शीघ्र ही उक्त ट्रांसफार्मर को ऊंचा उठाकर लगाने की मांग उठाई है। बनबसा बाजार की बिजली आपूर्ति के लिए भजनपुर नाले के निकट नेपाल जाने वाले मार्ग किनारे ट्रांसफार्मर को जमीन पर रखा गया है। घेर बाढ़ के बिना जमीन पर दो फिट ऊंचाई पर रखे ट्रांसफार्मर से कभी कोई दुर्घटना घट सकती है। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने ऊर्जा निगम से ट्रांसफार्मर को आबादी और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से दूर सुरक्षित जगह पर लगाने की मांग उठाई है। उधर यूपीसीएल के अवर अभियंता प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर का प्लेटफार्म टूट जाने से इसको नीचे रखा गया है। शीघ्र ही ट्रांसफार्मर को दो मीटर ऊंचे प्लेटफार्म में फिट किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें