फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का संकट: टैंकर से पानी भर रहे चंद कॉलोनी के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शहर की चंद कॉलोनी के लोग पिछले एक सप्ताह से बाल्टियां लेकर घर से बाहर निकलकर जल संस्थान के टैंकर से पानी भरने को मजबूर हैं। टैंकर से जलापूर्ति भी दिन में सिर्फ एक बार होने से लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। नवरात्र व्रत के दौरान पानी के लिए विशेषकर महिलाएं परेशानी झेल रही हैं। उन्होंने क्षतिग्रस्त लाइन को जल्द ठीक कर जलापूर्ति सुचारू किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही क्षेत्र के कई स्थानों में पानी की किल्लत पैदा होने लगी है।

अन्य स्थानों पर भले ही अलग-अलग कारणों से पानी का संकट पैदा हो रहा हो लेकिन शहर की चंद कॉलोनी के लोग तो जीओ मोबाइल कंपनी की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं। केबल लाइन बिछाने के दौरान जीओ मोबाइल कंपनी की ठेकेदार एजेंसी की ओर से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त किए जाने से कॉलोनी की जलापूर्ति एक सप्ताह से ठप है।

इसके बाद जल संस्थान ने टैंकर के माध्यम से कॉलोनी में पानी का वितरण शुरू किया है। इधर जल संस्थान की टीम लाइन मरम्मत के कार्य में जुटी है लेकिन अब तक लाइन की मरम्मत नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व जीओ कंपनी की ओर से ड्रिल मशीन से भूमिगत केबल लाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन में यह पता लगाने में वक्त लग गया कि पेयजल लाइन कहां क्षतिग्रस्त हुई है। अब पता लग गया है और विभाग की टीम मरम्मत में जुट गई है। देर शाम तक कॉलोनी की जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। बीएस कुवार्बी, जेई जल संस्थान, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें