फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरफराज, आरती और निखिल, सरोज की जोड़ी रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत विकासखंड लोहाघाट में गणित, विज्ञान विषय में क्विज आयोजित की गई। प्राथमिक वर्ग में सरफराज, आरती और उच्च प्राथमिक वर्ग में निखिल, सरोज की जोड़ी ने बाजी मारी।
विज्ञापन


सोमवार को बीआरसी सभागार में प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ हरेंद्र साह ने किया। जीवन मेहता के संचालन में आयोजित प्राथमिक वर्ग की प्रतियोगिता में आदर्श प्राथमिक विद्यालय लोहाघाट के सरफराज और आरती ने पहला, प्राथमिक विद्यालय फोर्ती के सौरभ सुतेड़ी, शिवम शर्मा ने दूसरा, प्राथमिक विद्यालय मजपीपल के ललित और निखिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

उच्च प्राथमिक वर्ग में सुई पऊ विद्यालय के निखिल तलनियां, सरोज चौधरी ने पहला, फोर्ती के आदित्य विश्वकर्मा और जानकीधार के आशीष बिष्ट ने दूसरा, बिल्देधार के आयुष ओली और गोविंद सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में अव्वल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वहां उत्तम फर्त्याल, मुकेश साह, पान सिंह चमलेगी, किरन पंगरिया, गीता मुरारी, दीपक जोशी, कमल राय, जहीर अब्बास, भुवन फर्त्याल, गीता जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें