फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में 31209 किसानों के प्रपत्र अपलोड हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/पाटी। तहसील परिसर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी दी गई। चंपावत में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने योजना की पात्रता की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को भी सुना गया। 2 हेक्टेयर से कम जमीन वाले 31209 किसानों के प्रपत्र अपलोड किए गए हैं। जिन किसानों के प्रपत्र भरने से रह गए हैं, वे अपना पंजीकरण कृषि, राजस्व विभाग में कर सकते हैं। कृषि अधिकारियों ने किसानों को खेती के तरीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस मौके पर तहसीलदार हरीश चंद्र जोशी, ग्राम प्रधान विनोद सिंह, लक्ष्मण सिंह, गिरधर फर्त्याल सहित किसान मौजूद थे। पाटी में एसडीएम शिप्रा जोशी की अध्यक्षता और बीडीओ डॉ. अमित ममगांई के संचालन में हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। एसडीएम ने बताया कि किसानों की सम्मान निधि उनके बैंक खातों में ऑनलाइन आएगी। वहां कृषि अधिकारी मनीष नरियाल, आशुतोष सिंह, किशोर कुमार, दीपक भट्ट, चतुर सिंह मेहता, सोबन सिंह मौनी, छत्र सिंह, ललित पचौली, देवकी देवी, पूरन भट्ट, कलावती देवी आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें