टनकपुर (चंपावत)। गांधी मैदान में श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक लक्ष्मण दास महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल और अनंत लीलाओं, गोपियों संग रासलीला का वर्णन किया। उन्होंने गोवर्धन पर्वत की महिमा और पर्वत पूजा के पश्चात छप्पन भोग के साथ पर्वत की परिक्रमा के महत्व के बारे में बताया।
कृष्ण कृपा मिशन चैरिटेबल ट्रस्ट हरिद्वार और टनकपुर के नागरिकों की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा और श्री विष्णु महायज्ञ सप्ताह में दिनेश चंद्र भट्ट, नरेंद्र सिंह नेगी, जगदीश पांडेय, दलीप आदि ने सहयोग दिया। ब्यूरो