चंपावत। जिला मुख्यालय के तमाम जगहों पर एरियल बंच केबल बिछाने के चलते रविवार को सुबह 10 बजेे से पांच बजे तक बिजली गुल रही। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का समाना करना पड़ा।
ऊर्जा निगम की ओर से एरियल बंच केबल बदलने के लिए पहले ही रोस्टर तैयार कर दिया था। ऊर्जा निगम ने सोमवार को भी जगह-जगह रोस्टर के माध्यम से वार्डों में बंच केबल बदलने का कार्य करने का निर्णय लिया है। सात जनवरी को तल्ली मादली, 8 से 10 जनवरी को मुख्य बाजार, 11 जनवरी को पुलिस लाइन, 12 जनवरी को तल्ली मादली, पूल्ड आवास, 13 जनवरी को बरॉक, 14 जनवरी को पूल्ड आवास, 15 व 16 जनवरी को बाजार, 17 जनवरी को ब्लाक, 18 जनवरी को बाजार, 19 जनवरी को खर्ककार्की और बरॉक, 20 जनवरी को बाजार और 21 जनवरी को गैस गोदाम से एमईएस में बंच लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। यह जानकारी यूपीसीएल के एसडीओ विकास भारती ने दी। ब्यूरो