फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौसेवा के लिए सम्मानित हुए आरपीएफ जवार धमेंद्र मेजर

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नवयोग सूर्योदय सेवा समिति ने गोसेवा के लिए रेलवे सुरक्षा बल के जवान धमेंद्र मेजर को सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने धमेंद्र मेजर को सम्मानित करते उनके कार्य की सराहना की। आरपीएफ टनकपुर चौकी में तैनात जवान धमेंद्र मेजर रेल और अन्य हादसों में घायल गोवंशीय पशुओं की सेवा के लिए अपने वेतन से हर माह दस हजार रुपये खर्च कर गो सेवा के कार्यों में लगा रहता है।
विज्ञापन


रविवार को शारदा स्नानघाट में आयोजित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संगोष्ठी कार्यक्रम में धमेंद्र मेजर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल, रिटायर्ड शिक्षक कैलास चंद्र लोहनी, डॉ. देवी दत्त जोशी, नवयोग सूर्योदय सेवा समिति के संस्थापक डॉ. नवदीप जोशी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें