चंपावत। जिले में विभागीय कार्यों में गति लाने और कार्यों के स्तर में गुणवत्तापूर्ण परिवर्तन के लिए विभागों की समीक्षा रोस्टर अनुसार की जाएगी।
इस संबंध में जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने समीक्षा बैठकों का रोस्टर जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि 29 नवंबर को सुबह 11 बजे से पशुपालन, राजकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र नरियालगॉव, मत्स्य पालन, दुग्ध विकास, सहकारिता और शाम को तीन बजे से लोनिवि, पीएमजीएसवाई, विश्व बैंक, पीआईयू, एडीबी, राष्ट्रीय राजमार्ग, वन विभाग, वन विकास निगम की समीक्षा बैठक होगी।
इसी प्रकार तीन दिसंबर को ग्रामीण निर्माण विभाग, निर्माण निगम, पर्यटन, कुमाऊं मंडल विकास निगम, पेयजल संसाधन विकास तथा छह दिसंबर को सुबह 11 बजे से लघु सिंचाई, वैप्कोस पंचेश्वर डैम, विद्युत, वैकल्पिक ऊर्जा, नलकूप खंड और शाम को ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, लीड बैंक, जिला पंचायत, पर्यटन विभाग, समाज कल्याण, प्रोबेशन विभाग, 10 दिसंबर को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथिक चिकित्सा, बाल विकास, 13 दिसंबर को पेयजल संसाधन, जल संस्थान, स्वजल, प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, 17 दिसंबर को उच्च शिक्षा, इंजीनियरिंग कालेज, प्राविधिक शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की समीक्षा बैठकें होंगी।
20 दिसंबर को ग्रामीण एवं लघु उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, सेवायोजन, कौशल विकास, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, स्वान, बीएसएनएल, 24 को निर्वाचन, पंचस्थानी, अर्थ एवं संख्या, युवा कल्याण, होमगार्ड, खेल 27 दिसंबर को विकास प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन, परिवहन निगम, नगर विकास, परिवहन विभाग, 27 दिसंबर को अभियोजन, करावंचन विभागों की समीक्षा बैठकें होंगी।