फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पुरस्कार वितरण के साथ ही एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह संपन्न हो गया। समापन मौके के पावर स्टेशन प्रमुख महाप्रबंधक रईस मियां ने सभी से जीवन के हर क्षेत्र में जागरूक और सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन


टनकपुर पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विधिवत समापन कर दिया गया। इस मौके पर केवि-दो के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर कविता पाठ में अखिलानंद उप्रेती प्रथम, नंद किशोर भट्ट द्वितीय, अमित जैन तीसरे स्थान पर रहे। वाद विवाद में प्रदीप मौर्य, अनिल कुमार सिंह, केके पांडे, निबंध में एमएस श्रेष्ठी, नीलांबर जोशी, अमित गुप्ता, महिलाओं की कविता पाठ में सरस्वती चंद, छवि पोखरिया, भगवती मिराल, वाद विवाद में विद्या पचौली, मैरी माइकल को क्रमश: 3500, 3000, 2500 रुपये की राशि दी गई।

केवि-दो के बच्चों की वाद विवाद में हया फातिमा प्रथम, वैभवी द्वितीय और अंकिता तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में सुमेधा उपाध्याय को 2000 रुपये, अंजलि लेखक को 1500 रुपये और योगिता सिंह को1000 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अभिंयता सिविल एसके शर्मा, मुख्य अभियंता विद्युत अमिताभ झा, वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन आनंद टेंभरे, एनके गुप्ता, एसके जैन, केवि-दो की प्राचार्या रंजना बरफाल, सीआईएसएफ के एसी बीएस बिष्ट, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय के अलावा एनएचपीसी के अधिकारी कर्मचारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें