फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के लिए अब सड़कों पर उतरेंगे अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर छात्राएं और अभिभावक आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


रविवार को अभिभावक संघ अध्यक्ष गोपाल सिंह ढेक की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आदर्श स्कूल का दर्जा देने के बावजूद मानकों के अनुरूप विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई है। इससे छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

स्कूल में प्रवक्ता में अंग्रेजी, हिंदी, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान और एलटी में अंग्रेजी तथा हिंदी विषय के शिक्षकों के अलावा स्वच्छक और चौकीदार के पद भी लंबे समय से रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार शिक्षकों की तैनाती की मांग करने के बावजूद शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की कोई पहल नहीं हुई है। बैठक में कैलाश मेहता, पुष्कर बोहरा, ममता जोशी, सुधा जोशी, नारायण सिंह, ममता भट्ट, हेमा जोशी, नीलम चंद, गुमान सिंह, कमल पुजारी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें