फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से फिर शुरू होगा रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में कई महीनों से रुका रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कार्य सोमवार से फिर शुरू हो जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यालय में रोडवेज बस स्टेशन को लेकर लंबे समय से कोशिश की जा रही है लेकिन शासन की ओर से धनराशि आवंटित नहीं होने के कारण बस स्टेशन का निर्माण कार्य बीते तीन माह से रुका पड़ा है। इससे पूर्व रोडवेज स्टेशन परिसर में प्रवेश और निकासी द्वार के साथ ही चहारदीवारी का निर्माण पूरा करने के साथ ही परिसर में सुलभ शौचालय के निर्माण के साथ ही हाईमास्क लाइट लगा दी गई है। वर्तमान में परिसर के समतलीकरण का कार्य शेष है।

शनिवार को इस संबंध में जिलाधिकारी की ओर से लोक निर्माण विभाग को रोडवेज बस स्टेशन के अधूरे निर्माण कार्य को फिर से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने बताया कि सोमवार से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें