फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर वर्कशॉप में नहीं भरा गया था बस में डीजल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड परिवहन निगम की गुरुग्राम को निकली पिथौरागढ़ डिपो की बस में टनकपुर वर्कशॉप में डीजल नहीं भरा गया था, इसके अलावा सुबह जब यह बस गुरुग्राम के लिए चली तब पिथौरागढ़ डिपो में पेट्रोल पंप बंद था। इन सबका खामियाजा यात्रियों को चार घंटे तक भुगतना पड़ा था। अलबत्ता इस लापरवाही के लिए निगम प्रबंधन कोई कार्रवाई करेगा या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ डिपो की बस (यूके 07/पीए-2907) बृहस्पतिवार सुबह 5 बजे पिथौरागढ़ से गुरुग्राम के लिए निकली। चंपावत से 13 किमी दूर धौन में इस बस ने गुरुग्राम से आई बस के साथ ट्रांसिपमेंट (अदला-बदली) किया। इसके बाद गुरुग्राम से आई बस के 22 यात्रियों को लेकर यह बस वापस पिथौरागढ़ रवाना हुई, लेकिन फुलारगांव में डीजल खत्म हो गया। सुबह 10.35 बजे सेे चार घंटे तक बस खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी हुई। निजी पेट्रोल पंप से डीजल लेकर बस आगे बढ़ी और रात 7 बजे पिथौरागढ़ पहुंची।

रोडवेज के फोरमैन केबी पाल का कहना है कि यह बस बुधवार को गुरुग्राम से पिथौरागढ़ आई थी, लेकिन बस में टनकपुर में डीजल नहीं भरा। बुधवार रात को इस बस के यहां पहुंचने और रवाना होते वक्त पिथौरागढ़ का पेट्रोल पंप बंद था। वहीं रास्ते में ट्रांसिपमेंट की वजह पिथौरागढ़ से गुरुग्राम को निकली बस के नियमित चालक का अचानक बदला जाना भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें