फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि कर्मियों की उग्र आंदोलन की धमकी, काला फीता बांधा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। आठ सूत्री मांगों को लेकर उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ने काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


लोहाघाट में मंगलवार को खंडीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जोशी की अध्यक्षता और किशन जोशी के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने नियमावली बनाने, निसंवर्गीय किए गए 76 पदों को संवर्गीय करने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर चयन प्रक्रिया प्रशासनिक विभाग द्वारा नहीं कराने, रिक्त विभागीय पदों पर पदोन्नति, निर्धारित समय में पटल परिवर्तन करने, मृतकाश्रितों की नियुक्ति दुर्गम क्षेत्रों में करने, सुगम और दुर्गम खंडों का सही ढंग से चिन्हीकरण करने की मांग उठाई गई।

कर्मचारी 15 सितंबर तक काला फीता बांधकर प्रदर्शन करेंगे। 18 सितंबर को देहरादून में होने वाली प्रांतीय बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। प्रदर्शन करने वालों में गोविंद रावल, विनोद उप्रेती, नंदाबल्लभ जोशी, निर्मल जोशी, मीना अधिकारी, लक्ष्मीदत्त जोशी, लक्ष्मण मेहता, कीर्तिबल्लभ जोशी, पुष्कर राम, मोहम्मद अफरोज जलाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें