टनकपुर (चंपावत)। पानी का ज्यादा बिल आने और जल मूल्य वृद्धि से नाराज विष्णुपुरी कालोनी के लोगों ने जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया।
ग्राम प्रधान विनोद वर्मा और हेम चंद्र जोशी के नेेतृत्व में ग्रामीण शुक्रवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंचे और कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। उनका कहना था कि पानी के मनमाने बिल भेजे जा रहे हैं। वहीं, जल मूल्य में भी वृद्धि कर उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ डाला गया है।
उन्होंने मनमाने बिलों को संशोधित करने के साथ जल मूल्य में की गई वृद्धि वापस लेने की मांग की है। इधर, जेई बीएस कुवार्बी ने लोगों से फोन पर बात कर सोमवार को वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। प्रदर्शन करने वालों में विमला जोशी, निलावती देवी, प्रीति चौहान, शीला सुगड़ा, आनंदी चंद, उमा पंत, गीता जोशी, भगवती तिवारी, भावना जोशी, निर्मला उपाध्याय, मुन्नी सोराड़ी, मीना खर्कवाल, दिनेश बंसल आदि मौजूद थे।