फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक विज्ञान संगोष्ठी में छीनीगोठ हाईस्कूल की पायल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ब्लॉक विज्ञान संगोष्ठी में छीनीगोठ हाईस्कूल की छात्रा पायल बोरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ठा. एसएसआर जेएसआर राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज में हुई संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि जीजीआईसी की प्रधानाचार्य अनुराधा दुबे एवं प्रधानाचार्य तेज बहादुर गंगवार ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में आवागमन एवं छात्र-छात्राओं की सुविधा के मद्देनजर इस बार संगोष्ठी टनकपुर में आयोजित की गई। इसमें चल्थी से बनबसा तक के विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। विज्ञान संगोष्ठी के विषय चौथी औद्योगिक क्रांति क्या हम तैयार हैं, पर प्रतिभागियों ने व्याख्यान प्रस्तुत किए।

25 प्रतिभागियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों ने संगोष्ठी में हिस्सा लिया। संचालक शिक्षक त्रिलोचन जोशी ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल क्रांति का लाभ उठाने एवं कुप्रभावों से बचने का आह्वान किया। निर्णायक मंडल में महाविद्यालय की प्राध्यापक श्वेता सिंह, पॉलीटेक्निक के अनुदेशक मुकेश कुमार, राइबाइंका की प्रवक्ता बिंदु चंद शामिल थे।
विज्ञापन


संगोष्ठी में प्रथम स्थान के अलावा राउमावि उचौलीगोठ के छात्र करन सिंह ने दूसरा, राइंका सूखीढांग के करन उप्रेती ने तीसरा स्थान पाया। ब्लॉक समन्वयक नवीन पंत ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाए। आयोजन समिति के सदस्य पवन कुमार, सुरजीत राणा, देवेंद्र प्रकाश भट्ट थे। इस मौके पर शेर सिंह राजपूत, गीता जोशी, रेखा जोशी, गणेश तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें