फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय के छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश के लिए नियमों में बदलाव करने से भड़के छात्रों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका। उन्होंने प्रवेश न्यूनतम अर्हता में ढिलाई देने और एमए राजनीति शास्त्र में सीटें बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन


आक्रोशित छात्र शुक्रवार को महाविद्यालय गेट पर पहुंचे और कुलपति का पुतला फूंका। उन्होंने प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश को न्यूनतम अंक 45 प्रतिशत को घटाकर 40 प्रतिशत निर्धारित करने, प्रथम सेमेस्टर में सीटें बढ़ाने और महाविद्यालय की छात्र संख्या के आधार पर एमए राजनीति शास्त्र में सीटें बढ़ाने की मांग की।

साथ ही महाविद्यालय प्रशासन द्वारा एमए राजनीति शास्त्र में प्रथम वर्ष में केवल 40 सीटें निर्धारित करने का भी विरोध किया। इस दौरान शाहवेज हुसैन, दीपक पचौली, नीरज अधिकारी, ललित जोशी, रोहित जोशी, सूरज कुमार, जितेंद्र सिंह, विनय कुमार, अमन कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें