चंपावत। चंपावत से लगे सिमल्टा गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को नशा नहीं करने का संकल्प पत्र भरवाया गया।
नशा हटाओ, जीवन बचाओ अभियान के संयोजक जीआईसी सिप्टी के प्रवक्ता सामश्रमवा आर्य और अजय बोहरा के नेतृत्व में ग्रामीणों से नशे से दूर रहने की अपील की।
प्रधान भुवनेश्वरी पांडेय की अध्यक्षता और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गिरीश पांडेय के संचालन में हुई गोष्ठी में 33 ग्रामीणों को संकल्प पत्र भरवाते हुए नशा नहीं करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर लक्ष्मी पांडेय, गीता पंत, टीकाराम, पूरन चंद्र, भुवन चंद्र, दीपक, राजेंद्र, दीक्षित, शीषराम, करन, पंकज, मुकेश, मनोज, जगदीश व कमल मौजूद थे। ब्यूरो