फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक आधार हो आरक्षण का मानक

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अखिल भारतीय समानता मंच के बैनर तले रविवार को पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में चतुर्थ जन जागरूकता बैठक की गई। लोगों ने पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था पर सरकार के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार अपना निर्णय नहीं बदलती है तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान उन्होंने 18 जुलाई को मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में राजेश चौबे की अध्यक्षता और नगेंद्र जोशी के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने पदोन्नति में आरक्षण लागू न करने, यदि आवश्यक हो तो आरक्षण का आधार आर्थिक आधार हो, सवर्ण आयोग का गठन किया जाय, बिना जांच के एससी-एसटी एक्ट समाप्त करने की मांग उठाई।

तहसील स्तर पर संयोजक मंडल की कार्यकारिणी का गठन कर मुख्य संयोजक प्रहलाद सिंह मेहता, सह संयोजक पान सिंह मेहता, कोषाध्यक्ष संजय जोशी, महासचिव राजेंद्र गड़कोटी, सचिव रमेश सिंह देव, भूपेंद्र देव, सुरेश पाटनी, जगदीश तड़ागी, ईश्वरी लाल साह, राजेश चौबे, सदस्य गोविंद सिंह बोहरा, जगदीश सिंह अधिकारी, प्रदीप ढेक, दीपक सिंह अधिकारी चुने गए। तय हुआ है कि सभी तहसीलों में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें