फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम परीक्षाफल देने वाले स्कूलों और शिक्षकों का स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंपावत जिले में इस वर्ष की माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम परीक्षाफल देने वाले स्कूलों और विषय अध्यापकों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इस संबंध में सीईओ आरसी पुरोहित ने सभी शासकीय, अशासकीय मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। स्पष्टीकरण मिलने के बाद बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले अध्यापकों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैन्यूड़ा में एक भी बच्चा उत्तीर्ण नहीं हो सका था। इसके अलावा कई अन्य विद्यालयों में भी संबंधित विषय के अध्यापकों की तैनाती के बाद भी परीक्षाफल शून्य रहा था। जिस पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से सीईओ को न्यूनतम परीक्षाफल देने वाले स्कूलों और शिक्षकों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ ने बीईओ के माध्यम से प्राप्त सभी स्कूलों के बोर्ड परीक्षाफल की जिला स्तर पर विद्यालयवार विषय अध्यापकों की सूची भी प्रधानाचार्यों को मिलान के लिए भेजी है। प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि जिन विषय अध्यापकों का नाम बोर्ड में कम परीक्षाफल देने वाली सूची में अंकित नहीं हो सका है उनके नाम अपने स्तर से सूची में शामिल करते हुए तत्काल अपना और संबंधित विषय अध्यापक से स्पष्टीकरण तलब कर एक पखवाड़े के बीच सौंपा जाय। सीईओ ने नियत तिथि में स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें