फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकार बैंक के मुख्य अधिशासी अधिकारी ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के उप महाप्रबंधक मनोहर सिंह भंडारी ने चंपावत जिले के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन


उन्हें पिथौरागढ के उप महाप्रबंधक के साथ चंपावत में सीईओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। भंडारी चंपावत जिला सहकारी बैंक की स्थापना के लिए जरूरी प्रक्रियाओं को निपटाएंगे। इस दौरान हुई बैठक में उन्होंने बैंक प्रबंधकों को जरूरी निर्देश दिए। पत्रकार वार्ता में चंपावत जिला सहकारी बैंक के मुख्य प्रवर्तक हयात सिंह माहरा और सीईओ भंडारी ने बताया कि चंपावत जिला सहकारी बैंक की स्थापना के लिए सभी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कराएंगे।

बैंक को अस्तित्व में आने के लिए आरबीआई से लाइसेंस मिलना बाकी है। उन्होंने बताया कि अगले तीन वर्ष की कार्ययोजना बना कर आरबीआई को भेजी जाएगी। बताया कि दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना (केसीसी) के तहत 23.80 करोड़ और कृषेत्तर योजना के तहत 10.14 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, बैंक प्रबंधक गजेंद्र सिंह राणा, आनंद प्रकाश, निदेशक भुवन गहतोड़ी, नारायण सिंह फर्त्याल, विक्रम चंद, मनोज तड़ागी, मोहन भट्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें