फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है विशालकाय पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पॉलीटेक्निक के पास सड़क किनारे पड़ा पेड़ दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है। पाटन गांव के लिए बनाई जा रही सड़क निर्माण के दौरान विशाल देवदार का पेड़ धराशाही हो गया था, जिसे सड़क के किनारे डाल दिया गया। इस मार्ग से गलचौड़ा, गल्लागांव, कालाकोट, बाराकोट, बर्दाखान आदि स्थानों के लिए सैंकड़ों छोटे बड़े वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं।
विज्ञापन


सड़क के किनारे पड़ा यह पेड़ लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। कर्मचारी नेता नगेंद्र कुमार जोशी का कहना है कि पिछले तीन चार दिनों से यह पेड़ सड़क किनारे खतरनाक स्थिति में पड़ा हुआ है, जिससे वाहनों को पास लेने में भी काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने पेड़ को जल्द हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं रेंजर दीप जोशी का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में अभी आया है। पेड़ को जल्द हटाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें