फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करें पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में आए नए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ आरएस रौतेला और कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों, खुफिया विभाग, अग्निशमन विभाग के कर्मियों की बैठक ली। सीओ ने पुलिस कर्मियों से जनता के साथ मित्रवत व्यवस्था के साथ कानून व्यवस्था पर नजर रखने को कहा।
कोतवाली में आयोजित बैठक में सीओ ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने, कोतवाली में आने वाले फरियादियों से नम्रता पूर्ववत व्यवहार करते हुए उनकी समस्या को गंभीरता से लेने, संदिग्धों, अपराधियों एवं होटल-ढाबों पर कड़ी नजर रखने के साथ ही शराब परोसने वाले होटलों के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ड्यूटी के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। इसके अलावा अधिकारियों एवं जवानों को अनुशासित रहने की हिदायत दी गई। कर्मचारियों को व्यक्तिगत समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराने को कहा गया। बैठक में एलआईयू निरीक्षक अमर सिंह गुंज्याल, उप निरीक्षक हरी राम महर, एफएसओ डीएस बिष्ट, उप निरीक्षक मोहन भट्ट, उप निरीक्षक नवल किशोर, उप निरीक्षक मनोज कुमार, ठुलीगाड़ थानाध्यक्ष जगवीर सिंह, उपनिरीक्षक नीशू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें