फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में शराब पीकर आए, तो बहिष्कार होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भारत-नेपाल सीमा का विभाजन करने वाली महाकाली नदी के तट पर शुक्रवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय नगरूघाट मेले को लेकर मडलक और रौसाल के सीमावर्ती गांवों के लोगों में खासा उत्साह है। मेले में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस का कड़ा बंदोबस्त किया गया है। मेला कमेटी ने शराब पीकर मेले में आने वालों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

नगरूघाट मंदिर में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने के साथ आकर्षक रूप से सजाया गया है। हरबोधिनी एकादशी से सल्टा, बगोटी, जमरसों आदि गांवों में देव गद्दी लगाने के साथ यहां झोड़ा, झुम्टे का गायन शुरू हो गया है। लोक देवताओं को खुश करने के लिए नूगाड़ा बंदुकै को रानो छ बंद, अल्मोड़ा राजा होला मोहनी चंद, सुनै की सीरत खाला मोहनी चंद, घीया की ओलक खाला मोहनी चंद आदि गीतों का गायन किया जा रहा है। शुक्रवार अपरान्ह को बगोटी, सल्टा, और जमरसों से नागार्जुन देवता के देवरथ नगरूघाट के लिए रवाना करेंगे। रात्रि में वहां पहुंचकर क्रमानुसार ढोल दमांऊ के साथ मंदिर की परिक्रमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले की व्यवस्थाओं के लिए ग्राम स्तर पर युवाओं की टीमें बनाई गई हैं। तैयारियों को लेकर बहादुर चंद, विक्रम सिंह, डॉ. सतीश पांडेय, अनिल पांडेय, कमल बोहरा, रमेश चंद, सुभाष राम, मोहन पांडेय, खष्टी बल्लभ पांडेय, देव सिंह, मोहन चंद आदि जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें