चंपावत। खाद्यान्न सब्सिडी योजना लागू करने के विरोध में आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी की अनिश्चितकालीन हड़ताल बृहस्पतिवार को पांचवें दिन भी जारी रही। जिले भर के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने खाद्यान्न गोदाम के बाहर प्रदर्शन जारी रखा।
उन्होंने सब्सिडी योजना के स्थान पर राशन वितरण की पूर्व व्यवस्था लागू करने और सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को 15 हजार रुपये मासिक मानदेय देने की मांग उठाई है। पंकज शाह, देवकीनंदन पांडेय, भैरव सिंह, भरत राम, दीवान सिंह महर, लोकमणी शर्मा, नीरज सामंत, चंदन सिंह महर आदि ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूर्ण नहीं हो जाती हैं, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेग्री।