टनकपुर (चंपावत)।
क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी और लोहाघाट के विधायक पूरन फर्त्याल ने राजकीय महाविद्यालय में शौर्य दीवार का लोकार्पण किया। विधायक गहतोड़ी ने कहा कि महाविद्यालय को पूरे राज्य में आदर्श महाविद्यालय बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
विधायक गहतोड़ी ने फीता काटकर शौर्य दीवार का लोकार्पण किया और मोमबत्तियां जलाकर परमवीर चक्र विजेता शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्राचार्या डा. जी प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक पचौली, छात्र नेता मयंक पंत एवं संचालनकर्ता प्राध्यापक डा. सर्वजीत सिंह ने विद्यालय में फर्नीचर, प्रयोगशाला की समस्या रखने के साथ ही प्राध्यापकों के रिक्त पदों को भरने, नए विषय खोलने, एनसीसी इकाई खोलने की मांग की। कार्यक्रम के उपरांत विधायक ने प्राचार्या से वार्ता कर कॉलेज की समस्याएं और शिक्षण की बेहतर व्यवस्था के विकल्पों पर चर्चा की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहताश अग्रवाल, सुभाष बगौली, मदन सिंह महर, विधायक प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि, मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता, एडवोकेट विजय शुक्ला, गिरीश वर्मा आदि मौजूद थे।