फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान के विरोध में पांचवें दिन भी धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
नगर के बजरंगबली वार्ड में खुली अंग्रेजी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर मोहल्ले के लोगों का धरना, प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। लोगों ने शराब की दुकान बंद न होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। सोमवार को तहसील परिसर में बजरंगबली वार्ड के लोगों ने धरना देकर शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता पीएस मेहता की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने शासन, प्रशासन पर उनकी मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए गहरी नाराजगी जताई। बजरंगबली वार्ड की सभासद परवीन रजा ने कहा कि आबकारी विभाग अगर उनके वार्ड से शीघ्र शराब की दुकान नहीं हटाता है तो लोगों को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। त्रिभुवन बोहरा ने कहा कि जनता की ओर से शांतिपूर्वक ढंग से शराब की दुकान को हटाने के लिए उठाई गई मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके मोहल्ले में शराब की दुकान खुलने से दुकान से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित संगीत विद्यालय के बच्चों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धरना देने वालों में राजा खोलिया, राजकिशोर साह, नंदा देवी, मेहनाज, ममता, शांति, मन्नू, बीना, गीता बोहरा, हंसा देवी, शोभा, कमला, तृप्ति भट्ट, गीता, रीता, पुष्पा, विनीता, जाहिद, लता उप्रेती, बसंती देवी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें