फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड से कचहरी तक जुलूस निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बजरंगबली वार्ड की शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर मुहल्ले के लोगों का धरना-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। रविवार को लोगों ने बजरंगबली वार्ड से लेकर कचहरी परिसर तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।

कैलाश राय ने कहा कि डीएम के आश्वासन के बाद भी इस मुहल्ले से शराब की दुकान न हटना आश्चर्यजनक है। सभासद परवीन रजा का कहना था कि शराब की दुकान के पास संकरी जगह होने से आम जनता और छात्र-छात्राओं के अलावा 108 आपात सेवा को रोगियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने में काफी परेशानी हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिभुवन बोहरा ने कहा कि शराब की दुकान के करीब 20 मीटर दूरी पर संगीत महाविद्यालय है। पूर्व में स्वयं आबकारी विभाग ने ही यहां खुली अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों को अन्यत्र शिफ्ट किया था। धरना व प्रदर्शन करने वालों में राजा खोलिया, राजकिशोर साह, ललित राय, हेम बिष्ट, नंदा देवी, मेहनाज, नजमा, ममता, शांति, बीना, तृप्ति, मंजू, हंसा, गीता, शोभा, ममता, कमला, किरन, गीता, रीता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें