फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के शारदा में छलांग लगाने की आशंका से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
शारदा बैराज से एक महिला के उफनाई शारदा नदी में छलांग लगाने की आशंका से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीओ, कोतवाल ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल पर किसी महिला का पर्स एवं छाता पड़ा मिलने से यह आशंका पैदा हुई है। पुलिस अब बैराज पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने मेें जुट गई है। हालांकि आसपास के लोगों ने महिला को नदी में छलांग लगाते नहीं देखा है, लेकिन जिस दशा में सामान पड़ा मिला, उससे तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

बुधवार शाम बैराज में कार्यरत एनएचपीसी के एक ठेका कर्मचारी को बैराज में फाटक संख्या आठ फिशलेटर के पास किसी महिला का पर्स और छाता पड़ी मिली। इसे कर्मचारी ने उठाकर सीआईएसएफ के माध्यम से पुलिस को सौंपा है। जिसे सामान मिला उस कर्मचारी के मुताबिक खुली छाता उल्टी पड़ी थी और उसके पास महिला का पर्स था। पर्स में बरेली सेटेलाइट स्टेशन से टनकपुर तक काटा गया रोडवेज की पिथौरागढ़ डिपो की बस का टिकट, कुछ दवाई की पुड़िया, करीब डेढ़ हजार की नकदी और महिला का फोटो भी है। छाता और पर्स जिस दशा में पड़ा मिला, उससे किसी महिला के छलांग लगाकर आत्महत्या करने का अंदेशा लगाया जा रहा है। सीओ ने बताया कि महिला को छलांग लगाते तो किसी नहीं देखा है, लेकिन आशंका के चलते अब बैराज में लगे सीसी कैमरों की फुटेज से वास्तविकता का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के पर्स से दवाइयों की पुड़िया मिलने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं कथित तौर पर छलांग लगाने वाली महिला किसी बीमारी से परेशान तो नहीं थी। पर्स में नकदी और बरेली सेटेलाइट बस स्टेशन से टनकपुर तक रोडवेज बस का टिकट मिलने से यह कयास लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें