पाटी (चंपावत)। मां बाराही सुगम संगीत समिति की ओर से भंजन संध्या का आयेाजन किया। जिसमें देर रात तक श्रोता भक्तिभाव में सराबोर रहे। बीपी जोशी के आवास में आयोजित भजन संध्या की शुरूआत प्रकाश जोशी ने दे बीणे वरदान वंदना से की।
दयानंद जोशी ने राग भूपाली में दर्शन दीजै त्रिभुवन पाली, खीमानंद जोशी ने दीन दयाला दया करके, भगवती प्रसाद जोशी ने दाता एक राम, सुरेश भट्ट ने राग भैरवी में भज मन राम चरण सुखदाई, गोकुलानंद भट्ट ने जय भोले भंडारी साधो, धनश्याम शर्मा ने भोले शंकर रमे वन में गिरजा के संग भजन प्रस्तुत किए। राग बहार में ललित जोशी ने बरसे बदरिया सावन की गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर समिति के अध्यख टीका राम सोराड़ी, प्रदीप पचौली ने प्रस्तुति दी।