फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: स्नातक स्तरीय परीक्षा में 1821 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Sun, 21 Sep 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत स्नातक स्तरीय लि​खित परीक्षा में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम और एसपी। स्रोत:पुल
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एक दिन पूर्व हाकम सिंह के पकड़े जाने के बाद सीमांत जिले में भी कड़े पहरे के बीच यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा हुई। 4977 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 1821 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

एडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के 22 केंद्रों में पटवारी, लेखपाल, सहायक समीक्षा अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, वैयक्तिक सहायक पदों पर भर्ती के लिए यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 6798 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4977 परीक्षा में शामिल हुए। 1821 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
उन्होंने कहा कि हर परीक्षा केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रही। हर अभ्यर्थी को गहन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई। परीक्षा संपन्न होने के बाद अभ्यर्थियों ने कहा कि सामान्य ज्ञान और गणित के सवाल कठिन थे। उनको हल करने में समय भी अधिक लगा। अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा तो दे दी है। अब परिणाम का इंतजार है।
विज्ञापन


चंपावत जिले में 941 परीक्षार्थियों ने नहीं दी परीक्षा
12 परीक्षा केंद्रों में 3426 अभ्यार्थियों में से 2485 अभ्यार्थियों ने दी लिखित परीक्षा
चंपावत। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा शांति पूर्ण संपन्न हुई। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि बताया कि 12 परीक्षा केंद्रों में पंजीकृत 3426 अभ्यार्थियों में से 2485 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 941 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

रविवार को जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में 312 में से 238 परीक्षा,जीजीआईसी चंपावत में 336 में से 263 ने परीक्षा ,जीजीआईसी लोहाघाट में 334 में से 263 ने परीक्षा, जीआईसी चंपावत में 240 में से 189 ने परीक्षा दी। इसी तरह होली विजडम स्कूल मानेश्वर में 240 में से 191, मल्लिकार्जुन में 312 में से 244, ओकलैंड स्कूल लोहाघाट में 216 में से 162, बीआरपी जीआईसी लोहाघाट में 240 में से 162 ने परीक्षा दी। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में 240 में से 179, यूनिवर्सल कान्वेंट में 360 में से 252, वीवीएमआईसी जूप में 360 में से 217 और स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर लोहाघाट में 236 में से 125 ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान डीएम मनीष कुमार और एसपी अजय गणपति ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें