बनबसा (चंपावत)। रमजान के पहले शुक्रवार को क्षेत्र की दोनों मस्जिदों में शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई। मुस्लिम धर्म के लोगों ने अमन चैन के साथ ही मुल्क की शांति और एकता के लिए दुआएं मांगीं।
बनबसा बस अड्डा स्थित नुरूलहुदा मस्जिद में मौलाना अशरफ ने और कैलान कॉलोनी स्थित नूरी मुस्तफा मस्जिद में मौलाना जाकिर हुसैन ने नमाज अदा करवाई।