चंपावत। राजस्व विभाग के पटवारी राजेंद्र सिंह मेहता और उनकी पत्नी शिक्षिका अनीता मेहता ने जिला पुस्तकालय को 80 पुस्तकें दान की हैं। पुस्तकालय प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि दान की गई पुस्तकें बीएड, एमएड पाठ्यक्रम से संबंधित होने के साथ ही शिक्षाशास्त्र, शिक्षा मनोविज्ञान, शिक्षा तकनीकी, पाठ्यक्रम निर्माण, विद्यालय प्रबंधन, क्रियात्मक अनुसंधान, हिंदी, गणित, सामाजिक, भूगोल आदि विषयों की हैं जो पुस्तकालय में प्रतिदिन आने वाले छात्र-छात्राओं और बीएड, एमएड से संबंधित बच्चों के लिए उपयोगी होंगी।
पुस्तकें दान किए जाने पर उनका आभार जताया गया है।