लोहाघाट (चंपावत)। हरिद्वार में होने वाले तीन दिनी राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड में भाग लेने के लिए चंपावत जिले की आठ सदस्यीय टीम रवाना हो गई है। टीम में शामिल सभी छात्र छात्राओं को शिक्षकों ने शुभकामनाएं देकर विदा किया।
टीम के मार्गदर्शक शिक्षक रवीश पचौली और बीना जोशी ने बताया कि 27 मार्च से 29 मार्च तक हरिद्वार में होने वाले राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड में चंपावत जिले के कक्षा छह से आठवीं तक के चार छात्र और चार छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता में प्रेम महर, चंचल बिष्ट, आशीष भटट, हिमांशु बोहरा, ऊषा, संतोषी, कोमल और नीलम शामिल हैं जो प्रतियोगिता में अपने बेहतरीन योग का प्रदर्शन करेंगी।